फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर लगे वीएफ कम्युनिकेशन सिस्टम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन के संचार सिस्टम में लगी आग, आरक्षण काउंटर ठप
विज्ञापन

अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट बुकिंग काउंटर कक्ष के वीएफ कम्युनिकेशन सिस्टम में शुक्रवार रात आग लग गई। जनरल टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ओपी शर्मा ने मामले की सूचना स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शहबाज मुजफ्फर और स्टेशन मास्टर को दी। सिस्टम जलने से जनरल टिकट वितरण का कार्य बंद हो गया। एनाउंसमेंट सिस्टम, पूछताछ व सेक्शन कंट्रोल फोन बंद हो गया।

स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची टीम ने शनिवार सुबह मरम्मत कर जनरल टिकट और बाधित अन्य सेवाएं शुरू करवा दीं लेकिन आरक्षण टिकट काउंटर चालू नहीं हो सका। इससे शनिवार सुबह प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों को टिकट के लिए परेशान होना पड़ा। यात्रियों का ईएफटी के माध्यम से करीब 35 टिकट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शहबाज मुजफ्फर ने बताया कि सिस्टम जलने से जनरल टिकट एवं आरक्षण टिकट काउंटर सहित अन्य सेवाएं बाधित हो गई थीं। जनरल टिकट काउंटर व सेवाएं शुरू हो गई हैं। आरक्षण बुकिंग काउंटर के सिस्टम में आई खराबी की जांच चल रही है। बाहर से उपकरण आने के बाद आरक्षण बुकिंग काउंटर चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें