फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से तमंचे के जोर पर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से गहने-नकदी लूटी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। भांजे के साथ रिश्तेदारी में जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाश तमंचे के बल पर गहने व नकदी लूटकर भाग गए। विरोध करने पर बदमाशों ने भांजे के साथ ही महिला को भी पीटा। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

देहात कोतवाली क्षेत्र के अभिया खुर्द गांव निवासी दीनानाथ पांडेय की पत्नी शैलेश पांडेय सोमवार को अपनी भाभी को देखने जा रही थीं। उनकी भाभी को प्रसव हुआ है। शैलेश के साथ उनका भांजा शिवम तिवारी व बेटी प्राची (10) भी थी। बाइक शैलेश चला रहा था। तीनों लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में मुरली नहर पर पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर शैलेश के गले से सोने की चेन, कान की बाली के साथ ही मोबाइल फोन व नकदी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने शैलेश के साथ ही शिवम को भी पीट दिया। राहगीरों की मदद से पीड़िता ने यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की, मगर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें