शांति, सुरक्षा के लिए लगाए 90 मजिस्ट्रेट
फैजाबाद। दुर्गा पूजा महोत्सव के चरम पर पहुंचने के साथ ही जिला प्रशासन ने प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी शुरू कर दी है। शहर से देहात तक इस दौरान शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मद्देनजर 90 मजिस्ट्रेट लगा दिए गए हैं। मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम 19 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगा। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में 17 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे से बैठक आहूत की गई है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का पूर्व से ही भ्रमण करके समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया है।