फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में मोबाइल चोरी करते पकड़े गए दो बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में मोबाइल चोरी करते पकड़े गए दो बच्चे
विज्ञापन


सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में शनिवार की सुबह दो बच्चे मोबाइल चोरी करते हुए पकड़े गए। दोनों बच्चों की पिटाई कर तीमारदारों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला महिला अस्पताल में शनिवार की सुबह आठ से 10 वर्ष के बीच उम्र के दो बच्चे घूम रहे थे। एक बच्चे ने वार्ड में भर्ती एक महिला का मोबाइल फोन चुरा लिया। इस बीच तीमारदार की नजर बच्चे पर पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदार ने बच्चे को रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों बच्चों की पिटाई कर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों को अभिरक्षा में लेकर चौकी पहुंची। पुलिस की मानें तो दोनों बच्चे प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें