फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगा मामा ही निकला खलनायक

विज्ञापन
विज्ञापन
सगा मामा ही निकला खलनायक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामलीला टिल्ला से अगवा हुए बच्चे को उसके मामा ने ही चोरी कर अपनी एक परिचित महिला की गोद में डाल दिया था। पुलिस को मामा पर शक हो गया था, जिसके चलते उसे लगातार वॉच किया जा रहा था। आरोपी को इसका आभास हुआ तो देर रात उसने एक युवक के माध्यम से महिला से बच्चे को वापस मंगवा लिया, जिसे पहले से ताक में बैठी पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी बाबूराम के घर से उसकी विवाहित बेटी ममता पत्नी शेखर के आठ साल के अगवा हुए बेटे को उसके सगे मामा सचिन ने ही चोरी किया था। एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि सचिन के गांव सरवट निवासी एक विवाहित महिला से संबंध थे, जिसके केवल तीन लड़कियां हैं। उक्त महिला सचिन से किसी से बेटा दिलाने की मांग कर रही थी। महिला की फरमाइश पर सचिन की नजरें अपनी बहन ममता के आठ माह के बेटे अवि पर ही टिक गई, जिसे उसने उस समय चोरी कर लिया, जब वह अकेला बैठक में खेल रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि सचिन की गतिविधियों पर शुरू से ही शक हो गया था, जिसके चलते उसे लगातार वॉच किया जा रहा था। देर रात जैसे ही सचिन को अपने फंसने का आभास हुआ, उसने महिला को फोन कर बच्चा लौटाने के लिए कहा। महिला की स्वीकृति मिलने पर सचिन ने अपने एक दोस्त सोनू को रुपये देकर महिला से बच्चा लेकर आने के लिए कहा। जैसे ही सोनू महिला से बच्चा लेने जिला अस्पताल गेट के पास पहुंचा, पहले से उन्हें वॉच कर रही पुलिस ने दोनों को पकड़ते हुए बच्चे को बरामद कर लिया। उनसे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया, जिसके बाद सचिन को भी हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में सचिन ने बच्चे को अगवा कर अपनी परिचित महिला को देने और मामले में बहन ममता के ससुराल पक्ष को फंसाने की भी साजिश रची थी, लेकिन पुलिस ने पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर न केवल बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां की गोद में लौटा दिया, बल्कि पूरी साजिश को बेनकाब कर आरोपी मामा को भी धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें