फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटरिंग ठेकेदार को अगवाकर कोल्ड्रिंक में पिलाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार को अगवा कर पीटा, पिलाया जहर, मौत
विज्ञापन


सुल्तानपुर। क्षेत्र के हरौरा बाजार से सोमवार की शाम शटरिंग ठेकेदार को बाइक सवार लोगों ने अगवाकर टेंट हाउस की दुकान पर जमकर पीटा। पिटाई के बाद अपहरणकर्ताओं ने उसे कोल ड्रिंक्स में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

ठेकेदार की हालत नाजुक होने पर अपहरणकर्ता उसे दुकान के बाहर फेंककर फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजन ठेकेदार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ठेकेदार ने मौत से पूर्व अपने भाई को फोन पर पूरी दास्तान बताते हुए जिंदगी बचा लेने की गुहार लगाता रहा। मंगलवार की सुबह पिटाई और जहर पिलाने का ऑडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। कूरेभार थाना क्षेत्र के जगेसर सिंह का पुरवा (बिनगी) गांव निवासी रवींद्र यादव पुत्र सहदेव यादव दिव्यांग हैं।

रवींद्र कूरेभार थाना क्षेत्र के हरौरा बाजार में बिल्डिंग निर्माण के दौरान शटरिंग कार्य के लिए दुकान खोला था। सोमवार शाम किसी काम के सिलसिले में रवींद्र धनपतगंज बाजार गया था, जहां से उसे सतीश जायसवाल समेत अन्य लोगों ने बाइक से अगवा कर लिया।

रवींद्र को लेकर सतीश अपनी देहली बाजार में स्थित टेंट हाउस की दुकान पर पहुंचा। दुकान पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई के बाद सतीश जायसवाल समेत तीन लोगों ने उसे कोल ड्रिंक्स में जहर मिलाकर पिला दिया।

रवींद्र की हालत नाजुक होने पर उसे दुकान के बाहर फेंककर सभी लोग फरार हो गए। रवींद्र ने फोन से अपने बड़े भाई सुरेंद्र यादव को पूरे मामले की सूचना देते हुए जिंदगी बचा लेने की गुहार लगाई।

परिवारीजन भागकर देहली बाजार पहुंचे और रवींद्र को उठाकर धनपतगंज सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन रवींद्र को लेकर जिला अस्पताल के न्यू इमरजेंसी विंग पहुंचे, जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

रवींद्र और सुरेंद्र यादव के बीच हुई फोन पर बातचीत का ऑडियो मंगलवार की सुबह वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस बाबत थानाध्यक्ष बल्दीराय शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सुरेंद्र यादव की तहरीर पर टेंट व्यवसाई सतीश जायसवाल निवासी साहबगंज जिला अयोध्या व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

रवींद्र यादव बीसी पर रुपया उठाता था। बीसी कमेटी चलाने में सतीश जायसवाल मुख्य रूप से शामिल था। सूत्रों की मानें तो रवींद्र ने सतीश जायसवाल से तीन लाख रुपये बीसी पर उठाया था। इसके एवज में प्रतिदिन उसे एक हजार रुपये सतीश जायसवाल को देना पड़ रहा था। कुछ दिनों से बीसी का पैसा रवींद्र नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन


जगेसर सिंह का पुरवा गांव निवासी सहदेव यादव ने बताया कि उसके बेटे रवींद्र को टेंट व्यवसाई सतीश जायसवाल समेत तीन लोगों ने उठाया था। तीनों ने उसे कोल ड्रिंक्स में सल्फास मिलाकर पिला दिया।

इसके बाद रवींद्र की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से पिता सहदेव, मां फूलमती और चार भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें