फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों ने बस चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार युवकों ने बस चालक को पीटा
विज्ञापन



सुल्तानपुर। चार युवकों ने बृहस्पतिवार शाम एक बस चालक की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध चालक ने बस को सड़क के बीचोबीच खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।


सड़क पर जाम और पिटाई की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चालक को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने चालक की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर परिचालक ने गंतव्य के लिए रवाना किया।


लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर कादीपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस को बृहस्पतिवार शाम पदारथपुर उपाध्याय गांव के पास दो युवकों ने हाथ देकर रुकवाया।
विज्ञापन



दोनों युवकों ने अपने साथ मौजूद यात्रियों को आवाज देकर बस में बैठने को कहा। इस बीच बस में बैठी सवारियों ने देर होने की वजह से चालक से आगे बढ़ने को कहा। सवारियों के दबाव के चलते चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया।


तभी नाराज दोनों युवकों ने दो अन्य युवकों के साथ बस का पीछा किया और मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पांडेयबाबा बाजार में बस को ओवरटेक करके रुकवा लिया। चालक महेंद्र गिरी जब तक कुछ समझ पाता चारों युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।


अचानक मारपीट से बस में बैठी सवारियों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के दौड़ने पर चारों युवक भाग गए। पिटाई से क्षुब्ध चालक ने बस को राजमार्ग पर बीचोंबीच खड़ी कर दिया।
विज्ञापन



इससे राजमार्ग दोनों तरफ जाम हो गया। सूचना पर पहुंची मोतिगरपुर पुलिस बस चालक को समझाकर थाने ले आई। चालक ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मोतिगरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें