फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से 23 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी से दिनदहाडे़ 23 हजार की लूट
विज्ञापन

अमेठी। बाइक सवार दो युवकों व एक युवती ने सोमवार दोपहर बाद प्रिंटिंग प्रेस संचालक को रोककर तमंचे से धमकाया और 23 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के मुताबिक तमंचा युवती लिए थी। वारदात के बाद दोनों असलहा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पुलिस जांच कर रही है।

पीपरपुर क्षेत्र के रामगंज बाजार में तिवारी प्रिंटिंग प्रेस के संचालक राघवेंद्र मणि त्रिपाठी सोमवार को लंभुआ गए थे। बाइक से घर लौटते समय दोपहर करीब एक बजे केनौरा गांव के पास राघवेंद्र को एक बाइक पर दो युवकों व एक युवती मिले। उन्होंने राघवेंद्र से पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। राघवेंद्र ने दुर्गापुर की तरफ जाने की बात कही। इस पर बाइक सवार दोनों युवकों ने युवती को भी बाइक पर बैठाकर दुर्गापुर तक छोड़ने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर राघवेंद्र अपनी बाइक खड़ी करने लगे। युवकों के साथ बाइक पर बैठी युवती ने तमंचा निकाल लिया। इस दौरान दोनों युवकों ने राघवेंद्र के पास रखे 23 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष पीपरपुर श्याम सुंदर ने कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें