फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर बैठे व्यवसायी को मारी गोली
विज्ञापन

अमेठी। बाबागंज चौराहा पर शनिवार शाम एक व्यवसायी को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। फायरिंग से चौराहे पर भगदड़ गई। गंभीर हालत में व्यवसायी को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

कमरौली क्षेत्र के बाबागंज चौराहे पर जमाल खान (50) पुत्र मोहम्मद नईम खान का मकान व मिष्ठाई की दुकान है। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे जमाल खान दुकान पर बैठे थे। एक बाइक से पहुंचे दो युवकों ने जमाल खान को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। दो गोली जमाल खान को लगी और वह दुकान में ही गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर बाबागंज चौराहे पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों के जाने के बाद लोग भागकर दुकान पर पहुंचे और जमाल खान को उठाकर सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जमाल खान का प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कमरौली लक्ष्मीकांत सोनकर ने बताया कि जमाल को दो गोली लगी है। परिवारीजन जमाल के साथ ही लखनऊ गए हैं। तहरीर मिलते पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें