गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। बाइक से घर से सुल्तानपुर शहर जा रहे कोचिंग संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के जोर पर 22 हजार लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
घटनाक्रम के मुताबिक जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कान्हांपुर जमुनी सराय गांव निवासी लव प्रकाश तिवारी बाइक से रविवार को दोपहर बाद सुल्तानपुर शहर जा रहे थे। वे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। तमंचे के बल पर उनके पास मौजूद 22 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद थाने पहुंचे पीड़ित लव प्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।