फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से नौ लाख रुपये के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने रविवार रात चार मकानों को निशाना बनाया। मकानों में सेंध लगाकर दाखिल हुए चोर नौ लाख रुपये कीमत के जेवरात और 73 हजार रुपये समेट ले गए। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे सारी गांव निवासी असगर अली के घर से रविवार रात चोर 30 हजार रुपये और तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात समेट ले गए। गांव के ही कलीम अहमद के घर में सेंध लगाकर दाखिल हुए चोर 40 हजार रुपये और तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात व बर्तन उठा ले गए।

एक अन्य घटना क्षेत्र के नया के पुरवा निवासी संतराम रैदास के घर में हुई। सेंध लगाकर मकान में दाखिल हुए चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व 32 सौ रुपये पार कर दिए। चौथी क्षेत्र के पूरे पाहा निवासी मोहम्मद अरमान के घर में हुई।
विज्ञापन


अरमान के मुताबिक छत के रास्ते मकान में घुसे चोर एक लाख के जेवरात के साथ ही एक क्विंटल सरसों व अन्य सामान उठा ले गए। सोमवार सुबह गांव के बाहर टूटे बक्से व कपड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें