फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यवसायी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा पूजा देखने पहुंचे सराफ को मारी गोली
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के विवेकनगर मोहल्ले में दुर्गा पूजा महोत्सव देखने पहुंचे एक सराफ युवक को गोली मार दी गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए व्यवसायी को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

नगर क्षेत्र में कृष्णानगर निवासी सराफा कारोबारी अजय सोनी (25) पुत्र भगवत प्रसाद सोनी मधुसूदन विद्यालय के पास किराए के मकान में रहते हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे अजय सोनी विवेक नगर में सजी दुर्गा प्रतिमा को देखने गया था। पूजा पंडाल के पास मौजूद अजय को एक युवक ने गोली मार दी। गोली चलते ही पूजा पंडाल के पास भगदड़ मच गई। पेट गोली लगने से घायल अजय सोनी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नगर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने अस्पताल पहुंच घायल से पूछताछ की। अजय की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।व्यवसायी गोपाल जी सोनी ने बताया कि रविवार को ट्रॉमा सेंटर में अजय सोनी का चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है। नगर कोतवाल ने बताया कि व्यवसायी के साथ लखनऊ गए परिवारीजनों के लौटने पर तहरीर देंगे तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें