फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े घर के बाहर महिला को गोली मार कर चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन के पास बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े महिला को गोली मारकर चेन लूट ली। इसके बाद बड़ी आसानी से बाइक सवार बदमाश भाग निकले। घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन मडै़या निवासी साधना पाठक (35) पति दिवाकर पाठक उर्फ बंटी के साथ बाइक से रविवार को घर आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उसके पीछे लग गए। इसमें बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट लगाए था। दंपति अपने घर जाने वाली गली की तरफ मुड़े। तभी पीछे से आ रहे दोनों बाइक सवार युवक दंपित को ओवर टेक कर आगे निकल गए। वहीं, दिवाकर ने घर के बाहर गली में अपनी बाइक रोक दी। तभी बाइक घुमाकर लौट रहे युवकों ने उसकी पत्नी साधना के गले से चेेन और मंगलसूत्र छीनने के झपट्टा मारा। साधना ने विरोध किया तो दोनों ने उसे धक्का मार दिया। अचानक हमले से पति-पत्नी दोनों बाइक समेत गिर पड़े। वहीं, चेन व मंगलसूत्र लूटने को लेकर साधना और लुटेरों में खींचतान होने लगी।

इस बीच मौका पाकर दिवाकर घर के अंदर डंडा उठाने को दौड़ा। तभी, खुद को घिरता देखकर बाइक सवार एक लुटेरे ने साधना के सीने में गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गई। लुटेरे चेन और मंगलसूत्र लेकर बाइक से भाग गए। इस छीनाझपटी में साधना की आधी चेन वहीं टूट कर गिर पड़ी। आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। घायल साधना को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया गया। घर के बाहर भीड़ में एक युवक को टूटी चेन का आधा हिस्सा पड़ा मिल गया। जो परिवार वालों को सौंप दिया गया। कोतवाल झांझनलाल ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। अभी तहरीर नहीं आई है। पूछताछ में परिवार के कुछ लोग लूट बता रहे है तो कुछ लोग पुरानी रंजिश में गोली मारे जाने की जानकारी दे रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



गोली चलते ही सास चिल्लाई
साधना की सास मुन्नीदेवी घटना के समय छत पर थी। शोर होने पर वह छज्जे पर आई। तभी बहू के गोली लगते हीं वह चिल्लाने लगी। उनके चिल्लाने और गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें