फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में शिक्षामित्र समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन

अमेठी। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौधरी का पुरवा गांव के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। एक अन्य घटना में दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल शिक्षामित्र ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में शनिवार की रात दम तोड़ दिया।

सुल्तानपुर जिले के कुड़वार क्षेत्र के बाबू का पुरवा गांव निवासी आनंद सिंह (28) रविवार को बाइक से लखनऊ जा रहा था। रास्ते में अमेठी जिले के कमरौली क्षेत्र के चौधरी का पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में घायल आनंद को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना जगदीशपुर क्षेत्र के महमदपुर गांव से जुड़ी है। गांव निवासी शिक्षामित्र राम सागर पाल (40) को दो दिन पूर्व अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल राम सागर पाल को परिवारीजन सीएचसी पहुंचाए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। शनिवार की रात इलाज के दौरान राम सागर पाल की मौत हो गई। रविवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें