फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अगवा कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के साथ सोई मासूम को अगवा कर हत्या, कुएं में फेंका शव
विज्ञापन

सुल्तानपुर। मां के पास चारपाई पर सो रही एक मासूम बच्ची को अगवा कर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव घर से कुछ दूर जंगल के कुएं में फेंक दिया गया। बच्ची की हत्या की सूचना पर सोमवार को सीओ बल्दीराय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

कूरेभार क्षेत्र के सेवरा गांव निवासी सुनील पांडेय की तीन वर्षीय बेटी अनन्या अपनी मां सीमा के साथ रविवार रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। देर रात करीब दो बजे सीमा की नींद खुली तो अनन्या चारपाई पर नहीं मिली। सीमा बेटी को अपने पास न पाकर चीखने लगी तो घर के अन्य सदस्य जाग गए और अनन्या को ढूंढने लगे। रात में उसका कहीं पता नही चला। सोमवार सुबह सीमा ने बेटी की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ बल्दीराय लेखराज सिंह व एसओ धनंजय पांडेय गांव पहुंचे। सीओ के साथ एक बार फिर ग्रामीण अनन्या को तलाशने में जुट गए। इस बीच सुनील पांडेय के घर से तीन सौ मीटर दूर जंगल में एक कुएं में बच्ची का शव पाया गया। बच्ची के शव को पुलिस कर्मियों ने बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सीमा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बच्ची को अगवा कर हत्या करने का केस दर्ज किया है। घरवालों के अनुसार उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। सीओ ने बताया कि हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें