ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
जगदीशपुर (अमेठी)। बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद दूसरे युवक की भी मौत हो गई।
बाजार शुकुल क्षेत्र के बदलगढ़ गांव निवासी रिजवान (35) और आसिफ (30) शनिवार दोपहर बाइक से जगदीशपुर बाजार से घर लौट रहे थे। लखनीपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।