फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर सेंटर में किशोरी के साथ रंगरेलियां मना रहे तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर सेंटर में किशोरी के साथ
विज्ञापन

रंगरेलियां मना रहे तीन गिरफ्तार
क्रासर

कंप्यूटर संचालक फरार, शराब की बोतलें व दो बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कस्बे में मंगलवार की रात एक कंप्यूटर सेंटर में किशोरी के साथ रंगरेलियां मना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि कंप्यूटर सेंटर का संचालक फरार हो गया। पुलिस ने सेंटर से शराब की बोतलें, सिगरेट के साथ ही दो बाइकें भी बरामद की है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में एक कंप्यूटर सेंटर है। मंगलवार की देर रात करीब दो बजे रात्रि गश्त पर निकले सिपाहियों को सेंटर का शटर खुला दिखा तो पुलिस कर्मी वहां रुक गए। पुलिस को देखकर दो युवक जो बाहर थे भागकर सेंटर के अंदर घुस गए और शटर को अंदर से बंद कर लिया। सिपाहियों ने इसकी सूचना प्रभारी कोतवाल श्रवण कुमार द्विवेदी को दी। सूचना के बाद पहुंचे प्रभारी कोतवाल ने आस-पास के लोगों की मदद से शटर को खुलवाया तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। सेंटर के एक कमरे में एक किशोरी व तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। कमरे में शराब की बोतल के साथ ही सिगरेट का पैकेट भी मिला। पुलिस किशोरी के साथ ही तीनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में किशोरी ने स्वीकार किया कि तीनों युवक उसे बहला-फुसलाकर सेंटर में लाए थे। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ मोनू पुत्र अच्छेलाल निवासी चितावनपुर कोतवाली चांदा, बृजेश यादव पुत्र राम पलट व उमाकांत पुत्र लल्लन के रूप में की गई है। पुलिस ने घटना स्थल से दो बाइक भी बरामद की है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों का चालान कोर्ट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें