फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूमि विवाद में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में प्रौढ़ पर हमला, मौत
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने चार के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
गांव में तनाव, पुलिस तैनात, बड़गांव से जुड़ा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
चांदा (सुल्तानपुर)। बड़ागांव में बुधवार की देर रात एक प्रौढ़ पर भूमि विवाद में दूसरे पक्ष ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां बृहस्पतिवार की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के किंदीपुर बड़ागांव निवासी राम किशोर (52) पुत्र पंचम का गांव के ही लूकी उर्फ पप्पू पुत्र राम खेलावन से भूमि विवाद चल रहा था। बुधवार की देर रात राम किशोर गांव में घूमने निकला था। तभी लूकी उर्फ पप्पू समेत चार लोगों ने उस पर लाठी व धारदार हथियार से हमला कर दिया। पिता की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बेटे गोपी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद रात में ही यूपी 100 पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां बृहस्पतिवार की सुबह राम किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बाबत चांदा कोतवाल अनिल सोनकर ने बताया कि मृतक के बेटे गोपी ने लूकी उर्फ पप्पू, राहुल समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
परिवार में मचा कोहराम
चांदा। किंदीपुर बड़ागांव निवासी राम किशोर के परिवार में तीन बेटे हैं। इनमें मगन, गोपी व करिया शामिल हैं। पिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें