एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 62 हजार रुपये
सुल्तानपुर। जौनपुर जिले के सिकरारा कोतवाली क्षेत्र के रीठी गांव निवासी राजेश सिंह की बेटी श्रेया सिंह का यूनियन बैंक के रीठी शाखा में खाता है। राजेश सिंह बेटी का एटीएम कार्ड लेकर पिछले बृहस्पतिवार को लंभुआ क्षेत्र के कस्बे में आए थे।
कस्बे के दुर्गापुर तिराहे के समीप स्थित पीएनबी के एटीएम से उन्होंने 10 हजार रुपये निकाला था। इस बीच बूथ में मौजूद एक युवक ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। राजेश सिंह कार्ड लेकर घर चले गए। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी बेटी के खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिया गया है। मंगलवार को राजेश सिंह कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।