फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से टकराई एसयूवी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिया से टकराई एसयूवी, दो व्यापारियों की मौत
विज्ञापन

अमेठी। लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रही एक एसयूवी मुंशीगंज क्षेत्र के शारदन बाजार के पास सड़क किनारे स्थित पुलिया से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वाहन पर सवार दो युवा व्यवसायियों की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सुल्तानपुर में लंभुआ कस्बा निवासी व्यवसायी दीपक कुमार बरनवाल (31) रविवार देर शाम एसयूवी से दुर्गेश पुष्पजीवी (28) के साथ अपने पिता गोपी श्याम बरनवाल को अमौसी एयरपोर्ट छोड़ने गया था। वाहन अखिलेश कुमार शुक्ल (28) निवासी जफरापुर लंभुआ चला रहा था। सोमवार भोर में दीपक, दुर्गेश माली और चालक अखिलेश घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


करीब पांच बजे अमेठी में मुंशीगंज क्षेत्र के शारदन बाजार के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया से टकरा गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपक कुमार और दुर्गेश पुष्पजीवी को मृत घोषित कर दिया। चालक अखिलेश की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।

जिंदगी की आखिरी सांस तक रहे साथ
सुल्तानपुर। हादसे में जान गंवाने वाले दीपक बरनवाल की लंभुआ कस्बे में तहसील तिराहे के पास कपड़े व जेवरात की दुकान है। उनके पिता गोपी श्याम बरनवाल हाल ही में रेलवे से स्टेशन मास्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रविवार शाम दीपक अपने पिता को विदेश भ्रमण के लिए एसयूवी से अमौसी एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। दीपक के साथ उनका जिगरी दोस्त दुर्गेश भी था। दुर्गेश माला-फूल का व्यवसाय करता था। दीपक व दुर्गेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। दोनों में गहरी दोस्ती थी। एक साथ दोनों दोस्तों की मौत से कस्बावासी हतप्रभ हैं। हादसे की सूचना मिलते ही लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। दुर्गेश के पिता व सेमरी राजापुर स्थित विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज के लिपिक राम सेवक माली, उनकी बहनों और रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवारों के रिश्तेदार भी लंभुआ पहुंच गए।
विज्ञापन


हादसे की खबर पर वापस लौटे पिता
लंभुआ। लखनऊ से बंगलुरु एयरपोर्ट तक पहुंचे दीपक बरनवाल के पिता गोपीश्याम को हादसे की खबर मिली तो वे अपनी यात्रा स्थगित करके वापस लौट पड़े। दीपक की बहन शिप्रा नेपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वह भी हादसे की सूचना मिलने पर देर शाम घर पहुंची। दीपक की पत्नी निधि बरनवाल और उसके दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें