फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से एटीएम काटकर सात लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम काटकर सात लाख उड़ाए
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास लगे आईडीबीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरों ने करीब सात लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह एटीएम में रुपये डालने पहुंचे कर्मचारी को इसकी जानकारी हुई। कर्मचारी से मिली सूचना पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ एएसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

नगर क्षेत्र के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास आईडीबीआई बैंक का एटीएम लगा है। रविवार की रात चोरों ने गैस कटर से मशीन काट डाला। मशीन को काटने के बाद चोर उसमें रखे छह लाख 92 हजार रुपये समेट ले गए। सोमवार सुबह एटीएम में कैश डालने पहुंचे कर्मचारी संतोेष सिंह ने मशीन को कटा देखा तो दंग रह गया। संतोष सिंह ने इसकी सूचना बैंक के अधिकारियों के साथ ही पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को दी। सूचना के बाद एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, सीओ सिटी श्यामदेव ने पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने मशीन और दीवार से फिंगर प्रिंट का नमूना लिया। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया। कुत्ता कई दुकानों के पास पहुंचा और वापस मशीन के पास लौट आया। एएसपी सिटी ने बताया कि इस तरह की शहर में ये पहली घटना है। बैंक का कोई सिक्योरिटी गार्ड भी मशीन पर तैनात नहीं था। मामले का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। आईडीबीआई बैंक के मैनेजर मनोज सोनी ने बताया कि एटीएम से छह लाख 92 हजार रुपये चोरी हुए हैं। चोरों ने मशीन को गैस कटर से काटा है।
विज्ञापन


न सुरक्षा गार्ड और न ही पुलिस कर्मी
एटीएम काटकर की गई करीब सात लाख की चोरी के मामले में सुरक्षा की अनदेखी भी सामने आई है। एएसपी सिटी की मानें तो एटीएम पर कोई भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। जांच में पता चला कि सुरक्षा गार्ड छुट्टी पर गया था। ऐसे में मशीन के पास किसी अन्य की ड्यूटी लगनी चाहिए थी। इसके साथ ही कोई पुलिस कर्मी भी गश्त पर नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें