खेतासराय। जौनपुर-शाहगंज रेल मार्ग पर नगर के कासिमपुर के पास सोमवार को एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दी। जेब मे मिले कागज से शव की पहचान आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कैथोली निवासी कलीम (55) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है ।
सोमवार की दोपहर खेतासराय रेलवे स्टेशन से ताप्ती गंगा शाहगंज जाने के लिए रेलवे क्रसिंग कासिमपुर से गुजऱ रही थी तभी कासिमपुर वार्ड की तरफ से एक अधेड़ ने अचानक आ कर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जेब मे मिले कागज के आधार पर शव की पहचान कलीम (55) निवासी कैथोली थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कलीम पिछले एक वर्ष से तनाव में रहता था ।इसके तीन पुत्र जहांगीर आलमगीर शंसबीर व तीन पुत्रियां नूरसबा, मलका व मुस्कान है । मृतक कलीम के ऊपर कजऱ् भी था और आर्थिक तंगी के चलते वह तनाव में रहता था ।सोमवार की सुबह वह घर से बिना बताए निकला था ।