फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और शिक्षक की बीएलएड डिग्री मिली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और शिक्षक की बीएलएड डिग्री मिली फर्जी
विज्ञापन

गौरीगंज। विकास खंड बाजार शुकुल के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत एक और शिक्षक की बीएलएड की डिग्री फर्जी मिली है। सत्यापन रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने बर्खास्तगी का नोटिस जारी कर शिक्षक से 13 अप्रैल तक जवाब मांगा है।

शासन ने वर्ष 2016 में परिषदीय विद्यालयों में 15,000 व 16,448 शिक्षकों की भर्ती की थी। शासन की ओर से 16,448 भर्ती प्रक्रिया में जिले को 508 पद मिले थे। भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों को अलग-अलग विकास खंडों के प्राथमिक स्कूलों में तैनाती देते हुए उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन का काम शुरू किया गया। शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के संबंध में संबंधित बोर्डों को भेजे गए पत्र के बाद मिल रही सत्यापन रिपोर्ट चौंकाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी महज चार दिन पूर्व मिली सत्यापन रिपोर्ट में 18 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी मिलने व उन्हें बर्खास्तगी नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को बाजार शुकुल के प्राथमिक विद्यालय तेतारपुर में तैनात शिक्षक रवींद्र कुमार यादव की बीएलएड की डिग्री फर्जी पाई गई है। रवींद्र की ओर से जिस कॉलेज (कालिका इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड एडवांस स्टडीज मेरठ) से बीएलएड करने की बात कही गई है, उसका कहना है कि उसके कॉलेज में बीएलएड की कक्षाएं ही नहीं चलतीं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए राजकुमार पंडित ने शिक्षक को बर्खास्तगी का नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 13 अप्रैल तक का समय दिया है। बीएसए ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें