फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टांप विक्रेता की हत्या के सभी आरोपी फरार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। स्टांप विक्रेता की हत्या में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। पुलिस के मुताबिक उनकी तलाश की जा रही है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाकलां निवासी देवव्रत तिवारी (38) पुत्र राम बहाल तिवारी लंभुआ तहसील में स्टांप विक्रेता थे। देवव्रत का गांव के ही राजेश तिवारी उर्फ भोले से भूमि विवाद चल रहा था। शनिवार शाम देवव्रत की दोमुंहा बाजार में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उससे पहले हमलावरों ने घर में देवव्रत के भांजे विद्यासागर उर्फ छोटू को राइफल की बट से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोमुंहा बाजार में हुए गोलीकांड के बाद अफरातफरी मच गई। पुलिस ने भांजे विद्यासागर की तहरीर पर राजेश तिवारी, प्रदीप तिवारी (पिता-पुत्र) व राजेश तिवारी के साथ चलने वाले दो प्राइवेट गनरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें