फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव लंभुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर में लंभुआ सीट भी भाजपा के पास
विज्ञापन

सुलतानपुर। लंभुआ क्षेत्र पंचायत के प्रमुख पद पर शनिवार को भाजपा समर्थित सुनीता चौरसिया निर्वाचित हुईं। भाजपा ने यह सीट सपा के कब्जे से छीन ली। सुनीता को 88 में 49 मत मिले। उन्होंने धर्मा देवी को 23 मतों से पराजित किया। धर्मा को 26 मत मिले। सपा समर्थित कविता यादव को सिर्फ दो मत ही मिल सके। गणना में 11 मत अवैध पाए गए। विजयी प्रत्याशी के समर्थकों ने मिठाइयां खिलाकर खुशी जाहिर की।

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। क्षेत्र के सभी 88 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद भाजपा समर्थित सुनीता चौरसिया को विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी आरके रजक ने बताया कि 88 में 77 मत वैध पाए गए। उनमें 49 मत सुनीता चौरसिया, 26 मत धर्मा देवी व सिर्फ दो मत कविता यादव को मिले। निर्वाचन अधिकारी ने सुनीता चौरसिया को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी के सुझाव पर पार्टी ने सुनीता चौरसिया को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अपना समर्थन दिया था। भाजपा का समर्थन मिलने के बाद सुनीता को मजबूती मिल गई। 16 जुलाई को तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख मीना यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित ध्वनि मत से होने के बाद क्षेत्र में गहमागहमी बढ़ गई थी। पार्टी समर्थक उम्मीदवार के विजयी होने के बाद भाजपाइयों ने नारे लगाए। इस मौके चुनाव प्रभारी शिवाकांत मिश्र, राकेश द्विवेदी, विधायक देवमणि द्विवेदी, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, शशिकांत मिश्र, कैलाश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें