फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर की रखवाली कर रहे युवक को गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर के गार्ड को गोलियों से भूना
विज्ञापन

अमेठी। जामों क्षेत्र के बलभद्रपुर चौराहे के पास एक मोबाइल टॉवर की रखवाली कर रहे युवक को बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने गोलियों से भून डाला। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना के पीछे पैसे के लेन-देन का विवाद बता रही है।

बलभद्रपुर गांव निवासी रवि शंकर उर्फ राजेश चौराहे के समीप स्थित एक मोबाइल टॉवर पर गार्ड की नौकरी करता है। सोमवार को रवि शंकर बलभद्रपुर गांव के ही लवकुश पासी (22) को मोबाइल टॉवर की देखरेख करने की जिम्मेदारी देकर अपनी रिश्तेदारी चला गया। टॉवर पर लवकुश और गांव का ही खैरा मौजूद था।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे बाइक से तीन युवक टॉवर पर पहुंचे और खैरा को डांटकर भगा दिया। जब तक लवकुश कुछ समझ पाता तीनों युवकों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। लवकुश के सीने, पैर और पीठे में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रात में ही एसपी अनुराग आर्य, थानाध्यक्ष जामों गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। एसपी ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस ने लवकुश के भाई जगन्नाथ की तहरीर पर शानू वर्मा, तेज बहादुर और फूलचंद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे पैसे का लेन-देन का विवाद सामने आया है। बलभद्रपुर गांव निवासी श्यामलाल पासी के परिवार में पत्नी सीतापति, इकलौती बेटी गुड़िया के साथ ही बेटा लवकुश और जगन्नाथ पासी थे। लवकुश की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें