न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। अक्रूर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संजीव शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को दलित वर्ग के नेता और अन्य लोग एसपी से मिले और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अक्रूर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संजीव शर्मा द्वारा दलित विरोधी एवं छूआछूत की भावना से प्रेरित एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जारी की थी। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। अब इसको लेकर एससी वर्ग का प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला।
इन लोगों का कहना था कि पूर्व प्रधानाचार्य की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने बेहद घटिया कृत्य किया है। एसपी से मिलकर मांग करने वालों में केसी निराला एडवोकेट, दिनेश कुमार देशमुख, डॉ. सतीश चंद्र, श्याम सुंदर एडवोकेट, विजय सिंह प्रेमी, रमेश चन्द्र निमेश, मेघ सिंह एडवोकेट, ब्रजमोहन राही एडवोकेट, नरेेंद्र प्रताप सिंह एडवेाकेट, देवेंद्र वर्मा, सुनहरी लाल, प्रकाशचंद्र, पंकज प्रेमाकर, सुनीता सिंह आदि थे।