फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में पेश हुआ रामजीत
विज्ञापन

हत्याकांड का आरोपी

क्रासर

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
जयसिंहपुर के रामनाथपुर गांव से जुड़ा मामला

अमर उजाला ब्यूरो

सुल्तानपुर। दलित की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। प्रभारी स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट/एडीजे षष्टम जमाल मसूद अब्बासी ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। मामला जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन

गांव निवासी दलित रामजीत के घर पर बीते 14 जुलाई को गांव के ही कई आरोपियों ने धावा बोल दिया था। आरोपियों के हमले में रामजीत, उसकी पत्नी सुमित्रा, बेटा मंजे और गर्भवती बहू अंतिमा घायल हो गए थे। अस्पताल ले जाते समय रामजीत की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित्रा, मंजे और अंतिमा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक रामजीत के चचेरे भाई ध्रुवराज की तहरीर पर आरोपियों मस्तराम उपाध्याय, महंथराम, संचित, अंकित व अरुण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बलवा समेत कई गंभीर धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने फरार चल रहे नामजद आरोपी महंथराम उर्फ जितेंद्र उपाध्याय को रविवार को कूरेभार बाजार से गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी महंथराम उर्फ जितेंद्र उपाध्याय को कोर्ट में पेश किया। प्रभारी स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट/एडीजे षष्टम जमाल मसूद अब्बासी ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें