फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, दो ट्रॉमा सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल, दो ट्रॉमा सेंटर रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जौनपुर के सरपतहा थाना अंतर्गत आधीपट्टी गांव निवासी अशोक दुबे (53) व संतोष (48) सोमवार सुबह बस से अपने रिश्तेदार से मिलने बसखारी पहुंचे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को पहले सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, हंसवर थाना अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासी संदीप (30) सोमवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उधर, अकबरपुर के राबीबहाउद्दीनपुर निवासी रामनयन (48) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय हवाईपट्टी के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। इसी प्रकार सम्मनपुर निवासी सुनीता (40) रविवार देर शाम सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें