फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की फैक्टरी पर पुलिस व आबकारी टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध फैक्टरी पर छापा, 1500 बोतल शराब बरामद
विज्ञापन

सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र में पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर एक मकान में संचालित अवैध शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 1500 बोतल नकली देसी व अंग्रेजी शराब के साथ ही भारी मात्रा में नकली होलोग्राम, शीशी, रैपर व ढक्कन बरामद किए हैं। टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य लोग फरार हो गए।

लंभुआ के धरियामऊ गांव के भगियापुर डडियववा पुरवे में करीब डेढ़ माह पहले एक अहाता बनवाया गया था। करीब पांच हजार वर्गफुट में बने इस अहाते में दो कमरे हैं। होली में शराब की बढ़ती खपत के मद्देनजर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने आबादी से दूर इस अहाते में नकली शराब बनाने का काम शुरू कर दिया। इसकी भनक लंभुआ कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय को बृहस्पतिवार को लगी। कोतवाल ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आबकारी विभाग की टीम के साथ मकान पर छापा मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी में करीब 1500 शीशी देसी-अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। साथ ही एक लाख देसी शराब के स्टिकर, तीन सौ खाली शीशी, 30 हजार ढ़क्कन, एक बंडल नकली होलोग्राम व शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाला सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। मौके से हड़हा गांव निवासी रवि, भरखरे गांव निवासी संजय व राम दुलार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक भरखरे निवासी राम बहादुर सिंह व हड़हा निवासी पवन सिंह चार पहिया वाहन से फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें