फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोर्मिाणाधीन स्कूल में सो रहे बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन स्कूल में ग्राम प्रधान के बाबा की हत्या
विज्ञापन

अमेठी। मुंशीगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन स्कूल की रखवाली कर रहे एक बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। शुक्रवार सुबह स्कूल के कमरे में लहूलुहान बुजुर्ग को परिवारीजन गंभीर हालत में मुसाफिरखाना सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर परिवारीजनों ने शाम को मुंशीगंज चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

मुंशीगंज के गांव उलरा निवासी ग्राम प्रधान राजेश यादव घर से कुछ दूर एक विद्यालय का निर्माण करा रहे हैं। ग्राम प्रधान के बाबा सीताराम यादव (70) रात में निर्माणाधीन विद्यालय की रखवाली करते थे। बृहस्पतिवार देर शाम वे खाना खाकर सोने के लिए विद्यालय चले गए। शुक्रवार सुबह सीताराम के घर नहीं आने पर परिवारीजन ढूंढते विद्यालय पहुंचे। सीताराम विद्यालय के कमरे में खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन


परिवारीजन उन्हें उपचार के लिए मुसाफिरखाना सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सीताराम की हालत गंभीर देख सुलतानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कार्रवाई की मांग को लेकर शाम को परिवारीजनों ने सीताराम के शव को मुंशीगंज चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। मृतक के पुत्र हृदयराम के अनुसार गांव के एक परिवार से उनका विवाद चल रहा है। घायल अवस्था में पिता ने बताया कि पांच लोगों ने कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने चार लोगों को पहचान लिया था, जो गांव के ही हैं। बताया कि मामले की नामजद तहरीर दी जा रही है। ग्राम प्रधान के बाबा की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है। गांव में तनाव को देखते हुए उपनिरीक्षक के साथ ही भारी संख्या में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन


एक आरोपी हिरासत में
अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। परिवारीजनों की जानकारी पर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें