फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर प्रांतीय शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब तस्कर गिरोह के चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास 39 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कार व तमंचा बरामद किया गया है।

जयसिंहपुर क्षेत्र के सेमरी तिराहे के पास बृहस्पतिवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को देखकर कार पर सवार चार लोग वाहन से कूदकर भागने लगे। पुलिस ने चारों को दौड़ाकर पकड़ लिया। कार की तलाशी के दौरान हरियाणा की बनी 39 बोतल अंग्रेजी शराब व एक तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों की पहचान नरेश कुमार, मुकेश, सोनू निवासी खानक थाना तोसाम जिला भिवानी और अजय कुमार निवासी बरेला थाना बाढड़ा जिला जरखी दादरी हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा से शराब लेकर उत्तर प्रदेश व बिहार में सप्लाई करते है। पैसा कम पड़ने पर लूटपाट भी करते हैं। बरामद कार दिल्ली की है। उस पर सुल्तानपुर जिले का फर्जी नंबर डाला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें