फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से
विज्ञापन

दिनदहाड़े 45 हजार की लूट
क्रासर
ऑपरेटर की कनपटी पर तमंचा सटाकर पांच युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
एएसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर पांच युवकों ने धावा बोलकर 45 हजार रुपये लूट लिया। दिनदहाड़े हुई लूटपाट से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। लूट की सूचना पाते ही एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लुटेरों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। पुलिस ने कसे दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दक्खिनगांव चिलबिली मोड़ के पास स्थित राइस मिल में एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है। सोमवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे जिस समय ग्राहक सेवा केंद्र पर सेंवई निवासी एक व्यक्ति पैसा जमा करने पहुंचा था। उस समय कैश काउंटर पर रामजीत और सुरेंद्र कुमार मौजूद थे। इसी बीच किसी काम से रामजीत अंदर कमरे में गया तो दो बाइक पर सवार पांच युवक केंद्र पर पहुंचे। एक युवक बाहर खड़ा हो गया और चार युवक कैश काउंटर पर पहुंचे और सुरेंद्र कुमार की कनपटी पर असलहा सटाकर काउंटर पर मौजूद 45 हजार रुपये लूट लिए। घटना से डरे सहमे कर्मी जब तक कुछ समझते लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना पर यूपी 100 के साथ ही स्थानीय कोतवाली की पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पाते ही अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ की। एसओ विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। एएसपी बीसी दूबे ने कहा कि लूट की घटना को अंजाम देने में चार से अधिक लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना का खुलासा शीघ्र होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें