फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में प्रलोभन देने वालों पर नजर रखें चौकीदार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में चौकीदारों को संबोधित करते डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्र। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही हैं। मंगलवार को डीआईजी/एसपी ने पुलिस लाइन मैदान में जिले के चौकीदारों के साथ बैठक की। बैठक में डीआईजी ने चौकीदारों को सचेत करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने वाले लोगों पर नजर रखें।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने सबसे पहले बैठक में मौजूद चौकीदारों से उनकी समस्याऐं सुनीं। उन्होंने चौकीदारों को आश्वस्त किया कि उनकी किसी भी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता पर होगा। डीआईजी ने कहा कि चुनाव नजदीक है। ऐसे में पुलिस के साथ ही चौकीदारों की जिम्मेदारी पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। जिले में निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो और कोई किसी मतदाता को प्रलोभन न दे सके, इसके लिए उन्होंने चौकीदारों को जिम्मेदारी बताई। कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी को प्रलोभन दे रहा है तो उस पर नजर रखें। ऐसा पाए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऐसे लोगों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें