फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र ने पिता पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के विवेक नगर में बुधवार को संपत्ति के विवाद में पुत्र ने रेलवे से रिटायर्ड पिता पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में बाल-बाल बचे पिता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के विवेक नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हुए टीएन शुक्ला सपरिवार रहते हैं। टीएन शुक्ला का अपने पुत्र रितेश शुक्ल से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में बुधवार को रितेश ने घर में मौजूद पिता टीएन शुक्ला पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में टीएन शुक्ला बाल-बाल बच गए।
टीएन शुक्ला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल को बरामद कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें