फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला दबाकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। पांच दिन पहले कोलकाता से लौटे युवक की शुक्रवार की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव धान के खेत में पड़ा मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस को वारदात के जल्द खुलासे का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के डींगुरपुर बनकेगांव निवासी राजेंद्र गुप्ता (32) पुत्र भवानीफेर कोलकाता में लोहे के कारखाने में मजदूरी करता था। पांच दिन पहले वह घर आया हुआ था। शुक्रवार शाम पांच बजे वह गांव में स्थित अपने खेत में धान की फसल काटने के लिए गया था। रात करीब आठ बजे राजेंद्र के छोटे भाई राज बहादुर ने उसकी खोजबीन शुरू की। राज बहादुर खेत में पहुंचा तो सन्न रह गया। वहां राजेंद्र का शव पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने घटना की तह तक जाने के लिए फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम को रात में ही बुला लिया।
शनिवार की सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्र ने सीओ जयसिंहपुर डॉ. राधेश्याम शर्मा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने वारदात का खुलासा करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें