फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। घर से कोचिंग के लिए निकली एक छात्रा का मंगलवार को अपहरण कर लिया गया। परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल 24 घंटे बाद भी अभी तक परिवारीजनों से किसी अपहरणकर्ता ने बात नहीं की है।
विज्ञापन

शहर से सटे एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार की शाम करीब साढे़ तीन बजे घर से ई-रिक्शा से पयागीपुर के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए निकली थी। कोचिंग का समय समाप्त होने के बाद छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन कोचिंग पहुंचे। पता चला कि छात्रा कोचिंग पहुंची ही नहीं थी। यह जानकारी मिलते ही परिवारीजन कोतवाली देहात थाने पहुंचे और अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी।
एसओ गौरीशंकर पाल ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जल्द ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें