सुल्तानपुर। केएनआईटी खेल मैदान में शनिवार को रोटरी क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ रोटेरियन डॉ. रवि त्रिपाठी व डॉ. आशीष सिंह ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन क्वार्टर फाइनल जीतकर चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। आज सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
स्पर्धा-2 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर के बारह विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में सेंट जेवियर्स ने केएनआईसी करौंदिया को हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केएनआईसी लाल डिग्गी ने टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल को शिकस्त दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में महर्षि विद्या मंदिर ने गोपाल पब्लिक स्कूल को आठ रनों से हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल में सरस्वती विद्या मंदिर ने एमआर जयपुरिया की टीम को 15 रनों से हरा दिया।
कोटिया ने मायंग को हराया
कुड़वार। पूरे दयाराम तिवारी गांव के खेल मैदान पर जय मां काली कैनवाॅस क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में कोटिया की टीम ने मांयग टीम को पराजित किया। कोटिया की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाया। बल्लेबाज रिजवान ने 43 रनों का योगदान किया। जबाब में मायंंग की टीम दस ओवरों में 54 रन बनाकर आल आउट हो गई। आयोजक प्रमोद तिवारी बचोले ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर स्वागत किया।
राज्य स्तरीय क्रिकेट 31 दिसंबर से
कादीपुर। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आठ दिवसीय राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 31 दिसंबर से आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजक धीरज मिश्र ने बताया कि आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़, सोनपुर रेलवे, जौनपुर समेत अनेक राज्य स्तरीय क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।