फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीसीटीवी कैमरे से गो आश्रय स्थलों की निगरानी

विज्ञापन
कूरेभार के सिरवारा गो-आश्रय स्थल में लगा सीसीटीवी कैमरा। - फोटो : कूरेभार के सिरवारा गो-आश्रय स्थल में लगा सीसीटीवी कैमरा।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के सभी 49 गो आश्रय स्थलों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शासन के निर्देश के बाद अब गो आश्रय स्थलों पर कैमरा लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन गो आश्रय स्थलों में 11,928 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। अभी तक पशुपालन विभाग की ओर से संचालित 37 गो आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि अन्य में काम चालू है। सीसीटीवी से गोवंशों के रखरखाव, गतिविधि की सटीक जानकारी मिल सकेगी और उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की ओर से जिले में 37 गो-आश्रय स्थलों का निर्माण कराया गया है। इसमें 10 वृहद गो-आश्रय स्थल हैं, जबकि एक अलहदादपुर आश्रय स्थल बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक चालू नहीं किया गया है। इसके अलावा नगर पंचायतों की ओर से पांच गो-आश्रय स्थलों का संचालन किया जा रहा है। साथ ही जिला पंचायत की ओर से सात गो-आश्रय स्थल चलाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरा लग जाने से यह पता लगाया जा सकेगा कि गोवंशों को समय से और पर्याप्त चारा मिल रहा है। यही नहीं, गोवंश की तबीयत खराब होने पर उनके लिए चिकित्सा की भी व्यवस्था की जा सकेगी।
37 गो-आश्रय स्थलों में लगे सीसीटीवी कैमरे
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि पशुपालन विभाग की ओर से संचालित सभी 37 गो आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। नगर पंचायत और जिला पंचायत की ओर से गो आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा है। शीघ्र ही सभी गो आश्रय स्थल सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें