फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दबंगों ने चालक-परिचालक को पीटा, बस का शीशा तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के सैदपुर गांव के पास शुक्रवार को दबंगों ने लालगंज डिपाे के चालक संतोष कुमार माली व परिचालक विशेष प्रताप यादव की पिटाई कर दी। बस का शीशा तोड़ डाला और परिचालक से टिकट मशीन छीनकर भाग निकले। इस घटना से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मामले में पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, बस चालक संतोष कुमार माली और परिचालक विशेष प्रताप यादव शुक्रवार को अयोध्या से बस लेकर सुल्तानपुर पहुंचे थे। उसके बाद यात्रियों से भरी बस लेकर अमेठी जा रहे थे। रास्ते में सैदपुर के पास किसी ने सड़क पर वाहन खड़ा कर रखा था। जब बस रुकी और परिचालक ने वाहन को हटाने के लिए कहा, तो पांच-छह लोग बस पर चढ़ गए। चालक-परिचालक को पीटकर टिकट मशीन लेकर भाग निकले। थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें