सुल्तानपुर। गैर इरादतन हत्या के केस फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ सीजेएम किरण गौड़ ने कुर्की का नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। गोसाईंगंज थाने के सलारपुर गांव निवासी मो. अंसार की 28 मार्च को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने मामले में गांव के ही कई आरोपियों के खिलाफ बलवा व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। इसी केस में फरार सलारपुर निवासी सूफियान, सहबान खान, मोईद खान व तस्लीम खान के खिलाफ विवेचक ने कुर्की का नोटिस जारी करने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी थी। सीजेएम किरण गौड़ ने विवेचक की अर्जी मंजूर कर फरार आरोपियों सूफियान, सहबान खान, मोईद खान व तस्लीम खान के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 10 जून को होगी।