फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

144 सहायक अध्यापक के रिक्त पदों के लिए आज से होगी काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अवशेष 144 रिक्त पदों पर दो दिवसीय काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया 28 व 29 जून को केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में अक्तूबर व दिसंबर 2020 में हुई थी। दोनों चरणों में जनपद में कुल 1424 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था। अवशेष 144 पदों के लिए बेसिक शिक्षा परिषद सचिव की ओर से शनिवार को सूची जारी हुई थी।
बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि 28 व 29 जून को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक काउंसिलिंग प्रक्रिया केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में होगी।
बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अवशेष 144 पदों के लिए काउंसिलिंग सोमवार से शुरू होगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन

बनाए गए तीन काउंटर
शिक्षक भर्ती के लिए केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में तीन कक्ष आवंटित किए गए हैं। सभी कक्षों में दो-दो खंड शिक्षाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कक्ष संख्या एक में एक से लेकर 50 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
इस कक्ष में कूरेभार बीईओ रवींद्र वर्मा व कादीपुर बीईओ राजेश कुमार की ड्यूूटी लगाई गई है। कक्ष संख्या दो में 51 से लेकर 100 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। इस कक्ष में लंभुआ बीईओ अश्विनी सिंह व मोतिगरपुर बीईओ सुुशील कुमार त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई गई है।
कक्ष संख्या तीन में 101 से लेकर 144 तक के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। इस कक्ष में भदैंया बीईओ सतीश कुमार सिंह व करौंदीकलां बीईओ गुलाब चंद्र की ड्यूटी रहेगी। हर टीम के साथ एक अध्यापक व एक अनुचर को सहयोग के लिए लगाया गया है।
साथ लाएं ये अभिलेख
काउंसिलिंग में अभ्यर्थियों को मूल अभिलेख व स्व प्रमाणित अभिलेखों की छायाप्रति साथ लाना होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र-प्रमाणपत्र, स्नातक के सभी वर्षों के अंकपत्र-प्रमाणपत्र, बीटीसी/बीएड/डीएड के अंकपत्र-प्रमाणपत्र, टीईटी/सीटीईटी के अंकपत्र-प्रमाणपत्र, 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम की प्रति, जाति प्रमाणपत्र, विशेष आरक्षण प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, 100 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र व डिमांड ड्रॉफ्ट लेकर काउंसिलिंग में प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें