फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सभासदों ने किया बहिष्कार, बजट बैठक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासदों के बीच चल रही रस्साकशी मंगलवार को खुलकर सामने आ गई। बजट पारित कराने के लिए बुलाई गई बैठक का अधिकांश सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। ऐसे में कोरम के अभाव में बैठक निरस्त हो गई। हालांकि अध्यक्ष किसी तरह के मनमुटाव से साफ इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत से जुड़े सूत्रों के अनुसार सभासदों और चेयरमैन के बीच अंदरखाने खटास चल रही है, क्योंकि चेयरमैन विकास कार्यों में सभासदों की राय भी नहीं ले रहे हैं। इस बात से सभासद नाराज चल रहे थे। बुधवार को दोपहर 12 बजे से नगर पंचायत के सभाकक्ष में बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। इसमें वार्षिक विकास कार्यों का खाका तैयार किया जाना था। साथ ही बजट को भी मंजूरी दी जानी थी। 15 सदस्यीय बोर्ड में बैठक का कोरम पूरा करने के लिए न्यूनतम पांच सदस्यों की जरूरत थी, किंतु बैठक में केवल वार्ड एक, चार, पांच और दस के ही सभासद पहुंचे।
ऐसे में काफी देर तक इंतजार करने के बाद अधिशासी अधिकारी ने बैठक निरस्त कर दी। अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड संख्या एक, चार, पांच व 10 के सभासद गए हुए थे। उन्होंने बताया कि बैठक का कोरम पूरा न हो पाने के कारण कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

-
बैठक में शामिल नहीं हुआ : राजेंद्र
नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे कृष्णानगर सभासद राजेन्द्र यादव कुछ देर के लिए नगर पंचायत पहुंचे थे, हालांकि उन्होंने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। बताया कि वे कुछ विशेष प्रकरण पर वार्ता के लिए गए थे। उन्होंने किसी रजिस्टर या अभिलेख पर हस्ताक्षर नहीं किए।


कोई नाराजगी नहीं : अध्यक्ष

अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह अंगद ने कहा कि कई सभासद व्यक्तिगत कार्य से बैठक में शामिल नहीं हुए थे। कोई सभासद नाराज नहीं है। यदि कुछ गलतफहमी होगी तो उसे मिल बैठकर दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें