फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 25 से कम सवारियों पर रात में नहीं चलेंगी निगम की बसें

Mon, 08 Dec 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ठंड में रोडवेज बस अड्डे से रात में आठ बजे के बाद परिवहन निगम की बसों का संचालन तभी होगा जब उसमें संबंधित रूट की 25 अथवा उससे अधिक सवारियां बैठी होंगी। जिले में रात के समय बस अड्डे से अलग-अलग स्थानों के लिए 10 से अधिक बसें संचालित होती हैं। मुख्यालय स्तर से जारी इस आदेश के संबंध में चालक और परिचालकों को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

रोडवेज से रात आठ बजे के बाद 10 से अधिक बसें लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जाती हैं। ठंड के कारण कम सवारियों के साथ हो रहे इन बसों के संचालन के कारण परिवहन विभाग को लगातार राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसकी भरपाई के लिए ही अब परिवहन निगम ने निर्णय लिया है कि रात के समय यदि बस में 25 से कम यात्री हैं, तो उसका संचालन नहीं किया जाएगा। साथ ही दिन में चलने वाली बसों में 35 यात्री होना भी अनिवार्य किया गया है। सहालग खत्म होने और ठंड बढ़ने से रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है।
बस स्टेशन पर बनेगा रैन बसेरा

स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि ठंड में रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए यहां एक रैन बसेरा बनवाया जाएगा। ठंड से बचाव के लिए चारपाई के साथ ही रजाई-गद्दा का भी इंतजाम होगा। रैन बसेरे के लिए नगर पालिका से बात की जाएगी।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने से यात्रियों की हुई कमी
एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि सर्दी बढ़ने से यात्रियों की संख्या में कमी आई है। रात को यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसके लिए सभी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक बसों में 25 सवारियां न हों, तब तक बस रवाना नहीं होगी। इन बसों को सुबह पर्याप्त सवारी होने पर ही रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें