सुल्तानपुर। जिले में 12 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 68 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार देर रात आई रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ लैब रिपोर्ट में 1122 निगेटिव और तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। पोर्टल पर दो संक्रमित मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए 1007 लोगों के एंटीजन टेस्ट में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
ट्रूनेट जांच में एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 12 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 सौ के ऊपर पहुंच गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 68 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।
सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन व हॉस्पिटल में भर्ती 24 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर डीएम ने जिला अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने संक्रमण से हुई मौतों की जांच सर्विलांस टीम से कराने का निर्देश दिया है। लक्षण वालों की जांच शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।