11. सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर लगे कोविड 19 हेल्प डेस्क काउंटर पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कोविड-19 हेल्प डेस्क में करीब 50 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और एंटीजन जांच की गई। इस दौरान यात्रियों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया गया। जांच में कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला।
कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पर एक पर शनिवार को कोविड हेल्प डेस्क बूथ लगाया गया। सुबह आठ से संचालित हेल्प डेस्क काउंटर पर देर शाम तक उपासना अप, बेगमपुरा अप व डाउन, कुंभ सुपर फास्ट डाउन एक्सप्रेस से उतरने वाले करीब 50 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यात्रियों का एंटीजन टेस्ट व थर्मल स्क्रीनिंग की। शाम तक हुई जांच में कोई भी संक्रमित यात्री नहीं पाया गया।
यात्रियों को सफर के दौरान मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया। कोविड-19 हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी डॉ. आमिर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट से बचाव को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। सुबह आठ बजे से रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हेल्प डेस्क बूथ संचालित करने की व्यवस्था की गई है। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को 50 यात्रियों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम में शैलेश यादव, मनोज चौधरी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद