फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की स्थिति की जानकारी भी ली। साथ ही चिकित्सकों के साथ बैठक कर एल-2 कोविड हॉस्पिटल के इंतजाम की समीक्षा की।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में चिकित्सकों के साथ एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में चिकित्सकों से जिलाधिकारी ने एल-2 कोविड हॉस्पिटल की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में सर्विलांस टीमों को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग कर आरटीपीसीआर जांच को बढ़ाया जाय।
इसे अभिायन के रूप में लिया जाय। इससे कोविड-19 के लक्षण वाले व्यक्ति चिह्नित हो सकेंगे। सतर्कता से कोविड-19 के संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकेगा। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे वार्ड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शारदा रंजन उपस्थित मिले। एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हालत में पाई गई। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शारदा रंजन ने डीएम को जानकारी दी कि प्रतिदिन 25-30 लोग अल्ट्रासाउंड कराने के लिए यहां आ रहे हैं।
कोविड-19 को ध्यान रखते हुए सभी का अल्ट्रासाउंड व एक्सरे किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रभाकर राय व रेडियोलॉजिस्ट को निर्देशित किया कि जो लोग बाहर बैठे हैं, उनका अतिशीघ्र अल्ट्रासाउंड व एक्सरे किया जाए, जिससे इन लोगों को बाहर ज्यादा समय तक न बैठना पड़े और समय से इलाज हो सके।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पुरुष डॉ. प्रभाकर राय, एल-2 कोविड-19 हास्पिटल नोडल डॉ. गोपाल रजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें