फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियरा घाट पर सैनिक सम्मान के साथ किया गया वायु सैनिक का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ के कमांड अस्पताल में हुई वायु सैनिक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सोमवार को क्षेत्र के दियरा घाट पर सैनिक सम्मान के साथ वायु वीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्थान जोधपुर में तैनात वायु सैनिक प्रदीप पाठक (40) की कमांड अस्पताल लखनऊ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को दियरा राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सैनिक के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। शव यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन वीरेंद्र चतुर्वेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, अध्यक्ष आईटीआई सुल्तानपुर शिवाकांत दूबे और समाजसेवी नंदन चौबे, मनोज पांडेय कृषि वैज्ञानिक, जिला पंचायत सदस्य राजेश शुक्ल, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ राज बहादुर पाठक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोतिगरपुर। प्रदीप पाठक वैसे तो जयसिंहपुर तहसील के बैजू का पुरवा भटपुरा के निवासी थे लेकिन बच्चों की पढ़ाई और परिवार वालों की सुख सुविधा के लिए दो साल पूर्व उन्होंने शहर के विनोबापुरी में जमीन खरीदी। छोटे भाई कुलदीप पाठक की निगरानी में दो साल में उस जमीन पर दो मंजिला घर बनवाया लेकिन उनके कदम इसमें नहीं पड़ सके।
मोतिगरपुर। एयरफोर्स सैनिक प्रदीप कुमार पाठक के भाई रोहित पाठक ने बताया कि आखिरी बार भैया पिछली पांच अक्तूबर को छुट्टी पर आए थे, तब वे बीमार थे। दरअसल लॉकडाउन पीरियड में ड्यूटी के दौरान उन्होंने दांत उखड़वाए थे। उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।
जांच हुई तो आंतों में इंफेक्शन था। उन्होंने घर पर सूचना दिए बगैर ऑपरेशन कराया था। बीच में तबीयत में सुधार भी आया था लेकिन ये भैया का आखिरी सफर बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें