फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना संक्रमण से एक खंड शिक्षा अधिकारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को बल्दीराय विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी सरताज अहमद की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। संक्रमण की चपेट में आने पर उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की मौत से शिक्षा विभाग में खलबली मची है। इसके साथ ही जिले में मंगलवार को 184 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लखनऊ आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में मंगलवार को 135 लोग कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में 42 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
लखनऊ से पोर्टल पर सात मरीज अंकित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि एल टू हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर अमहट एवं होमआइसोलेशन में भर्ती 450 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें