लंभुआ (सुलतानपुर)। बीओबी की स्थानीय ब्रांच व ब्लॉक के एक-एक कर्मचारी जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसको लेकर बॉब की स्थानीय शाखा को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन के बाद बैंक सोमवार से खुलेगी।
लंभुआ स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बैंक को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। बैंक कर्मी को कुछ दिक्कत हुई तो उन्होंने कोरोना जांच कराई। जांच में बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए बैंक शाखा को दो दिन के लिए बंद कर सैनिटाइजेशन के बाद सोमवार को खोले जाने का निर्णय लिया गया। इससे बैंक में आने वाले खाताधारकों को शुक्रवार को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लंभुआ विकासखंड परिसर में कैंप लगाकर जांच किया। जांच में ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ आने वाले लोगों की भी जांच की गई। जांच में एक प्रधान समेत तीन ब्लॉक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रभारी बीडीओ चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में ब्लॉक कर्मी समेत चार लोग करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से 24 घंटे के लिए ब्लॉक ऑफिस को बंद किया गया है।